कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 27 जनवरी 2011

कैसे करें हेल्प इंडिया-हेल्थ पर अपना आग्रह:-

कैसे करें हेल्प इंडिया-हेल्थ पर अपना आग्रह:-
कृपया मरीज की iwरी जानकारी दीजिए ताकि सही समय पर सही व्यक्ति तक हेल्प इंडिया-हेल्थ की सहायता मिल सकें । नीचे कुछ गाईड लाईन दी जा रही है आप उसके अनुसार मदद के लिए या मदद कराने के लिए आग्रह कर सकते है।
पेसेंट का नाम                        पिता का नाम                           आयु
पता
टेलीफोन नं कोड सहित                           मोबाईल नम्बर
बीमारी का नाम चिकित्सक रिर्पोटस् सलंग्न करें उनकी अभिशंषा सहित  फोटो प्रतियां आवश्यक है जिससे कि संतुष्ट हो सकें ऐसे दस्तावेज संलग्न किये जावें
अस्पताल का नाम  जहा इलाज चल रहा है। व आपरेशन की तिथि जो दी गई हैं
हेल्प इंडिया-हेल्थ से कैसी सहायता की अपेक्षा है  आपरेशन के लिए  अथवा मंहगी दवाईयों के लिए अथवा दोनों के लिए
अनुमानित राशि जो जरूरत है आपरेशन के लिए रू       दवाईयों के लिए रू             कुल
चिकित्सक/बोर्ड द्वारा जारी खर्च का विवरण  चिकित्सक/बोर्ड का प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना आवश्यक हैं
जिस चिकित्सालय में आपरेशन होना है उसका पूरा पता टेलीफोन नं सहित
राशि जिस नाम से भेजी जानी है उसका विवरण आपरेशन के लिए राशि अस्पताल के नाम से ही भेजी जाएगी मरीज के नाम के साथ अस्पताल का एकाउण्ट नं जिस पर राशि ट्सफर की जा सके 
मंहगी दवाईयों के लिए राशि की आवश्यकता हो तो जिस मेडीकल स्टोर से दवाईयां ली जानी है उसका पूरा पता टेलीफोन नं सहित  व उसका बैंक खाता संख्या   
चिकित्सक का नाम जो आपरेशन करेगा उसका घर व हास्पीटल का पता व टेलीफोन व मोबाईल नं
मरीज के परिवार की स्थिति  यथा माता पिता पति पत्नी बच्चों भाई बहन का विवरण जैसा हो  साथ में रहने वाले सदस्यों का विवरण दें
परिवार की मरीज पर निर्भरता  
परिवार की आय मासिक      वार्षिक        परिवार के कितने सदस्य रोजगार में हैं आय प्रगाण पत्र संलग्न किया जावें  जो नियोक्ता द्वारा अथवा बेरोजगार होने या घरेलू काम करने पर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र
आवेदन करने वाले का नाम व पता व टेलीफोन नम्बर व उसका मरीज से संबंध रिश्तेदारी के मामले में रिश्ता व जानकार होने पर जानकार अंकित किया जावें
अन्य कोई जानकारी जो अंकित होने से रह गई हो जो बताई जानी जरूरी हो का विवरण दें
   आवेदक के हस्ताक्षर      मरीज के हस्ताक्षर          चिकित्सक के हस्ताक्षर दिनांक सहित
                       चिकित्सक का प्रमाण पत्र
प्रमाणित किया जाता है कि मरीज श्री                       पुत्र श्री                      आयु
निवासी पूरा पता लिखा जावें                       

 मेरे उपचाराधिन चल रहा है तथा इनका आॅपरेशन मेरी देखरेख में दिनांक        को किया जाना हैं   इनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि ये अपने आपरेशन अथवा मंहगी दवाईयों का खर्च वहन कर सके यदि इनकी हेल्प इंडिया-हेल्थ द्वारा मदद की जाती है तो  इनके आपरेशन की राशि रू            इस नाम जिस नाम से चेक या राशि ट्ासफर की जानी है उसका नाम एकांउट नम्बर सहित लिखा जावें  भेजी जावें । इनके आपरेशन के बाद फालो अप ट्ीटमेंट के लिए रू इतने की मंहगी दवाईयां की जरूरत होगी जो   माह       के लिए दी जानी जरूरी है की भी जरूरत रहेगी यं दवाईया अस्पताल से या जैसी भी स्थिति हो का विवरण अंकित किया जावें  उपलब्ध रहेगी । इनका भुगतान अस्पताल को या जिस किसी को भी किया जाना है उसका विवरण दे
 उपरोक्त जानकारी मेरी जानकारी के अनुसार सही हैं 
                                हस्ताक्षर चिकित्सक दिनांक सहित  मुहर सहित       
 

हेल्प इंण्डिया- हेल्थ

हेल्प इंण्डिया- हेल्थ
ये ब्लाॅग उन जरूरत मंद लोगों को समर्पित है जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है और वे आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पा रहे है।
क्सा आप या आपके कोई जानकार है जिनकों इलाज करवाने अथवा आॅपरेशन कराने की सलाह डाॅक्टर ने दी है लेकिन पैसों का इंतजाम न हो पाने के कारण  इलाज नहीं हो पा रहा है अथवा इसके अभाव में आॅपरेशन की तिथि आगे सरकती जा रही है।
हमारे देश में ऐसे अनेक सहदयी मानव है जिन पर लक्ष्मी की असीम मेहरबानी है,और जो वास्तविक जरूरतमंद की सहायता करना चाहते हैं लेकिन आजकल जरूरतमंदों की सहायता के नाम पर  ऐसी कई संस्थाएॅ है जो पैसा तो इक्कठा करती है ऐसे लोगो की सहायता के नाम पर लेकिन वास्तव में इसकी आड में अपना  ही पेट भर रही है।  मेरा प्रयास है कि इस ब्लाॅग से माध्यम से ऐसे व्यक्ति स्वयं एक दूसरे के संपर्क के आए और सीधे ही उनका संपर्क हो, बीच मे कोई ऐसा बिचैलियां ना हो जिससे कि वास्तविक तक लाभ या सहायता न पहंुचें ।
कैसे कर सकते है आप इस पुनीत कार्य में सहयोग
आपको बस इतना करना है कि
 यदि आपको या आपके किसी जानकार को ऐसी किसी मेडीकल सहायता की जरूरत है तो आपको मेडीकल सहायता की जरूरत वाले का  पूरा विवरण इस ब्लाॅग पर भेजना है ताकि उनके लिए ऐसे किसी भामशाह को खोजा जा सके जो अपनी वास्तविक सहायता, वास्तविक जरूरतमंद तक सीधे ही पहुंचाना चाहते है बीच में किसी बिचैलिए को नहीं देना चाहते ।
यदि आप  ऐसे सम्पन्न और सहदय व्यक्ति है जो किसी ऐसे जरूरत मंद का इलाज कराना चाहते है जो आर्थिक अभावों के कारण अपना आॅपरेशन या इलाज नहीं करवा पा रहे है। आप किसी बिचैलिए की बजाय सीधे ही उसका इलाज या आॅपरेशन कराना चाहते है उनकी मंहगी दवाआंे का भुगतान सीधे ही करना चाहते है या आॅपरेशन का खर्च वहन करना चाहते है तो आपको बस इस ब्लाॅग पर अपनी इस इच्छा को व्यक्त करना है ताकि आपको ऐसे व्यक्ति से सीधे ही संपर्क कराया जा सकें ।
यदि आपको न तो ऐसी किसी सहायता की जरूरत है और न ही आप ऐसे किसी जरूरतमंद को जानते है जिसे इसकी जरूरत है , तो भी आप सहयोेग कर सकते है  कैसे
 आपको बस इस ब्लाॅग की चर्चा करनी है अपने इष्ट मित्रों स,े उन्हें बताना है  इस ब्लाॅग का पता और बताना है कि वे इस ब्साॅग पर ऐसे जरूरतं मंद के बारे में अपनी जानकारी बतांए ताकि वे अपने किसी जानकार की मदद कर सकें आपका यह कार्य ही बीमारी से जूझ रहे और तिल तिल कर मरने को मजबूर हो रहे लोगों को जीवनदान दे सकेगा और उनकी दिली दुआ आपकीे प्रगति का सम्बल बनेगी ।
क्या आप सहयोग करेगें  मेरे इस पुनीत काम में , यदि हाॅ तो संकल्प ले कि आप जरूर किसी एक व्यक्ति की जानकारी इस ब्लाॅग पर देगे जिसको आपके इस छोटे से प्रयास के  कारण जीवन दान मिल सकता है । याद रखे आपकी यह जानकारी किसी परिवार के लिए ख्ुाशियां ला सकती है ,किसी बुझते चिराग को रोशन कर सकती है ।
क्या आप जानते है कई ऐसे संम्पन्न परिवार है जो वास्तव में मदद करना चाहते है लेकिन वे परेशान है उन संस्थाओं से जो सहायता तो ले जाते है उनस,े लेकिन उसका वास्तविक लाभ उन तक नहीं पहुंचता जिनके लिए उन्होने सहायता दी है हम ऐसा कोई पैसा नही लेगें सीधे ही आॅपरेशन की रकम संबंधित अस्पताल के खातें में मरीज के नाम जमा कराई जायेगी  जीवन रक्षक दवांए मरीज तक पहुचेंगी 
क्यों है ना पवित्र कार्य ?  करना चाहेगे आप किसी की मदद ? यदि हाॅ ,तो आइये आप और हम मिलकर करें ऐसे किसी परिवार के चिराग को रोशन जिसे जरूरत है ऐसे किसी दधीचि की, जो दे सकें अपनी हड्डीयों का दान । जो कर सके किसी की सेहत की देखभाल, जो दिखा सके कि हम में है दूसरों के दुख दर्द को बांटने की ताकत ।
 क्या आप जानते है कि ऋतिक रोशन ने ऐसे 10 बच्चों के हार्ट का इलाज कराने का जिम्मा लिया है जिन्हें जरूरत है इलाज की लेकिन इन नौनिहालों के परिजनों के पास नहीं है इनके इलाज कराने की सामथ्र्य
ऐसे कई ऋतिक रोशन है हमारे देश है जरूरत है तो बस उन्हें ढूंढने की  आइये आप हम मिलकर ढूंढते है ऐसे ऋतिक रोशनों को जो तैयार हो सकते है किसी की हेल्थ संवारने के लिए ।
हाॅ चलते चलते एक और निवेदन  आपके मन में इस पवित्र कार्य के लिए कोई अमूल्य सुझाव हो तो उसे मन में ही मत रखिये  उन्हे बांटियें हेल्थ इंण्डिया के साथ