हेल्प इंण्डिया- हेल्थ
ये ब्लाॅग उन जरूरत मंद लोगों को समर्पित है जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है और वे आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पा रहे है।
क्सा आप या आपके कोई जानकार है जिनकों इलाज करवाने अथवा आॅपरेशन कराने की सलाह डाॅक्टर ने दी है लेकिन पैसों का इंतजाम न हो पाने के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है अथवा इसके अभाव में आॅपरेशन की तिथि आगे सरकती जा रही है।
हमारे देश में ऐसे अनेक सहदयी मानव है जिन पर लक्ष्मी की असीम मेहरबानी है,और जो वास्तविक जरूरतमंद की सहायता करना चाहते हैं लेकिन आजकल जरूरतमंदों की सहायता के नाम पर ऐसी कई संस्थाएॅ है जो पैसा तो इक्कठा करती है ऐसे लोगो की सहायता के नाम पर लेकिन वास्तव में इसकी आड में अपना ही पेट भर रही है। मेरा प्रयास है कि इस ब्लाॅग से माध्यम से ऐसे व्यक्ति स्वयं एक दूसरे के संपर्क के आए और सीधे ही उनका संपर्क हो, बीच मे कोई ऐसा बिचैलियां ना हो जिससे कि वास्तविक तक लाभ या सहायता न पहंुचें ।
कैसे कर सकते है आप इस पुनीत कार्य में सहयोग
आपको बस इतना करना है कि
यदि आपको या आपके किसी जानकार को ऐसी किसी मेडीकल सहायता की जरूरत है तो आपको मेडीकल सहायता की जरूरत वाले का पूरा विवरण इस ब्लाॅग पर भेजना है ताकि उनके लिए ऐसे किसी भामशाह को खोजा जा सके जो अपनी वास्तविक सहायता, वास्तविक जरूरतमंद तक सीधे ही पहुंचाना चाहते है बीच में किसी बिचैलिए को नहीं देना चाहते ।
यदि आप ऐसे सम्पन्न और सहदय व्यक्ति है जो किसी ऐसे जरूरत मंद का इलाज कराना चाहते है जो आर्थिक अभावों के कारण अपना आॅपरेशन या इलाज नहीं करवा पा रहे है। आप किसी बिचैलिए की बजाय सीधे ही उसका इलाज या आॅपरेशन कराना चाहते है उनकी मंहगी दवाआंे का भुगतान सीधे ही करना चाहते है या आॅपरेशन का खर्च वहन करना चाहते है तो आपको बस इस ब्लाॅग पर अपनी इस इच्छा को व्यक्त करना है ताकि आपको ऐसे व्यक्ति से सीधे ही संपर्क कराया जा सकें ।
यदि आपको न तो ऐसी किसी सहायता की जरूरत है और न ही आप ऐसे किसी जरूरतमंद को जानते है जिसे इसकी जरूरत है , तो भी आप सहयोेग कर सकते है कैसे
आपको बस इस ब्लाॅग की चर्चा करनी है अपने इष्ट मित्रों स,े उन्हें बताना है इस ब्लाॅग का पता और बताना है कि वे इस ब्साॅग पर ऐसे जरूरतं मंद के बारे में अपनी जानकारी बतांए ताकि वे अपने किसी जानकार की मदद कर सकें आपका यह कार्य ही बीमारी से जूझ रहे और तिल तिल कर मरने को मजबूर हो रहे लोगों को जीवनदान दे सकेगा और उनकी दिली दुआ आपकीे प्रगति का सम्बल बनेगी ।
क्या आप सहयोग करेगें मेरे इस पुनीत काम में , यदि हाॅ तो संकल्प ले कि आप जरूर किसी एक व्यक्ति की जानकारी इस ब्लाॅग पर देगे जिसको आपके इस छोटे से प्रयास के कारण जीवन दान मिल सकता है । याद रखे आपकी यह जानकारी किसी परिवार के लिए ख्ुाशियां ला सकती है ,किसी बुझते चिराग को रोशन कर सकती है ।
क्या आप जानते है कई ऐसे संम्पन्न परिवार है जो वास्तव में मदद करना चाहते है लेकिन वे परेशान है उन संस्थाओं से जो सहायता तो ले जाते है उनस,े लेकिन उसका वास्तविक लाभ उन तक नहीं पहुंचता जिनके लिए उन्होने सहायता दी है हम ऐसा कोई पैसा नही लेगें सीधे ही आॅपरेशन की रकम संबंधित अस्पताल के खातें में मरीज के नाम जमा कराई जायेगी जीवन रक्षक दवांए मरीज तक पहुचेंगी ं
क्यों है ना पवित्र कार्य ? करना चाहेगे आप किसी की मदद ? यदि हाॅ ,तो आइये आप और हम मिलकर करें ऐसे किसी परिवार के चिराग को रोशन जिसे जरूरत है ऐसे किसी दधीचि की, जो दे सकें अपनी हड्डीयों का दान । जो कर सके किसी की सेहत की देखभाल, जो दिखा सके कि हम में है दूसरों के दुख दर्द को बांटने की ताकत ।
क्या आप जानते है कि ऋतिक रोशन ने ऐसे 10 बच्चों के हार्ट का इलाज कराने का जिम्मा लिया है जिन्हें जरूरत है इलाज की लेकिन इन नौनिहालों के परिजनों के पास नहीं है इनके इलाज कराने की सामथ्र्य
ऐसे कई ऋतिक रोशन है हमारे देश है जरूरत है तो बस उन्हें ढूंढने की आइये आप हम मिलकर ढूंढते है ऐसे ऋतिक रोशनों को जो तैयार हो सकते है किसी की हेल्थ संवारने के लिए ।
हाॅ चलते चलते एक और निवेदन आपके मन में इस पवित्र कार्य के लिए कोई अमूल्य सुझाव हो तो उसे मन में ही मत रखिये उन्हे बांटियें हेल्थ इंण्डिया के साथ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें